Bilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

आदतन नशेड़ी की संदिग्ध मौत…FSL के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम..मृतक के शरीर पर मिले चोट के गंभीर निशान

मुरूम खदान में मिली लाश...शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान

बिलासपुर—थाना सरकंडा क्षेत्र स्थित अटल आवास मुरूम खदान के पास एक व्यक्ति की राशि मिली है। लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस परीक्षण के दौरान के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक का नाम खंगेन्द्र ठाकुर है। बहरहाल पुलिस ने प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
     सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि सुबह सरकन्डा पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के मुरूम खदान में संदिग्ध लाश पायी गयी है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डाग स्कावयड की टीम भी पहुंच गयी। प्रारम्भिक छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम खगेन्द्र सिंह ठाकुर है. आदतन नशेड़ी खगेन्द्र सिंह अटल आवास का रहने वाला है।
 परीक्षण के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए हैं। विवेचना एवं पतासाजी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक नशे का आदी है। लोगों के साथ जब तब लोगों से अक्सर वाद-विवाद करता था। तमाम जानकारी के बाद पुलिस ने प्रकरण को संदेह के घेरे में लेकर हत्या के आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है। सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि बताया कि छानबीन के बाद जल्द ही लोगों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति का गठन...कलेक्टर ने अध्यक्षों को थमाया नियुक्ति आदेश...दो साल का होगा कार्यकाल
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close