ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

सृष्टि को राष्ट्रीय संगठन में महिला विंग की जिम्मेदारी…अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश..लोगों ने जाहिर की खुशी..बधाइयों का तांता

सृष्टि नारायण बनी अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला विंग महासचिव

संगठन महासचिव
रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी)– नगर के वार्ड क्रमांक 9 के प्रतिष्ठित नागरिक  स्व.नरेंद्र नारायण सिंह उर्फ भागी सिंह की बेटी सृष्टि नारायण सिंह को अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत का राष्ट्रीय संगठन महासचिव मनोनित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल ने सृष्टि नारायण सिंह को महिला विंग महासचिव की जिम्मेदारी दी है।
 मनोनयन की जानकारी के बाद सृष्टि सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजीव जयसवाल,संरक्षक डा.दिनेश उपाध्याय और  हरिनारायण सिंह का आभार व्यक्त किया है। साथ ही दी गयी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ तन मन से निभाने का वादा किया है। सृष्टि सिंह को देश के 25 राज्यों में महिला विंग को सशक्त करने की जिम्मेदारी दी गयी है।
गौरतलब है, कि सृष्टि पहले से ही विश्व हिंदू महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति और श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम कर रही है। जिले की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर किया है। जिलावासियों ने सृष्टि सिंह को बधाई भी दी है।
पटरी से उतरी प्रदेश सरकार..प्रेसवार्ता में बोले कांग्रेस नेता...हाईकोर्ट करे गुरूचन्द हत्याकाण्ड की जांच..पुलिस की भूमिका संदिग्ध..दुबारा करें पोस्टमार्टम
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close