Raipur-Rajim Train : रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का 18 सितम्बर से शुभारंभ

नई स्पेशल ट्रेन के दौरान रायपुर एवं राजिम के मध्य आने व जाने के लिए मिलेगी यात्री सुविधा

Raipur-Rajim Train/रायपुर/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है। 

Raipur-Rajim Train/साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है । 

यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा ।

यह गाड़ी दिनांक 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा प्रतिदिन दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी ।

rajim

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles