India News

तीन अलग अलग ठिकानों से 10 लाख का धान बरामद…कोचियों के खिलाफ अपराध दर्ज…कब्जे में 327 क्विंटल धान का भण्डार

धान का अवैध भण्डार बरामद...संयुक्त टीम की कार्रवाई

बिलासपुर—संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन  ठिकानों पर दबिश देकर धान का अवैध भण्डार जब्त किया है। बरामद 327 क्विंटल धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है। खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खाद्य,राजस्व और मंडी की सयुंक्त टीम कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। संयुक्त टीम ने अब तक हजारों क्विवंटल धान का जखीरा बरामद किया है। साथ ही धान का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को भी जब्त किया है।
              जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में राजस्व, मण्डी विभाग के अधिकारियों ने जॉच अभियान चलाया। जाँच के दौरान ग्राम कुसुमखेड़ा में सेवक राम धृतलहरे के घर पर 180 बोरी धान का अवैध  भण्डार कब्जे में लिया गया। टीम ने मण्डी अधिनियम के तहत् कार्रवाई को अंजाम दिया है।
            तहसील बेलगहना के ही ग्राम कोनचरा में राजस्व एवं मण्डी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जॉच अभियान के दौरान जीतू गुप्ता के ठिकाने से 50 क्विंटल धान अवैध भण्डार बरामद किया है। मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्रवाई की गयी है। इसी तरह अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोटा की अगुवाई में जॉच के दौरान कोटा स्थित श्रीराम राईस मिल में 205 क्विंटल जब्त किया गया। अधिकारियों ने मामले में यथोचित कार्रवाई को अंजाम दिया है। बरामद धान की कुल कीमत करीब 10 रूपया से अधिक है।
सीबीआई ने डाला महादेव सट्टा में हाथ.....ईडी और ईओडब्लू ने डायरी किया टीम के हवाले..आलाधिकारियों, नेताओं के फूलने लगी सांस
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close