Oppo A6i+ 5G- 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, कैमरा और कीमत भी है जबरदस्त!

Oppo A6i+ 5G/दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए चीन में दो धाकड़ स्मार्टफोन्स—Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ही फोन्स अपनी दमदार बैटरी और बेहतरीन कैमरा फीचर्स के लिए चर्चा में हैं।
Oppo A6i+ 5G/ओप्पो ए6 सीरीज के ये लेटेस्ट हैंडसेट फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं और इनकी सबसे बड़ी खूबी इनमें दी गई ‘जम्बो’ बैटरी है। जहां Oppo A6i+ 5G में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है, वहीं Oppo A6v 5G मॉडल 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है, जो यूजर्स को लंबे समय तक बिना चार्जिंग की चिंता के फोन इस्तेमाल करने की आजादी देती है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस और स्मूथ टच रिस्पॉन्स के लिए 240 हर्ट्ज़ का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।
Oppo A6i+ 5G/रफ्तार के मामले में कंपनी ने इनमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए बेहतरीन माना जाता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ओप्पो ने इनमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है।
सेल्फी के लिए Oppo A6i+ 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि दोनों ही हैंडसेट 45W की SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज हो सकेगी।
कीमत के लिहाज से ओप्पो ने इन्हें काफी आकर्षक सेगमेंट में रखा है।
Oppo A6i+ 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 20,000 रुपये (1499 युआन) तय की गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल (12GB+512GB) की कीमत करीब 24,000 रुपये है। दूसरी ओर, बजट को ध्यान में रखने वाले यूजर्स के लिए Oppo A6v 5G को करीब 16,000 रुपये (1199 युआन) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। ये दोनों फोन 6 फरवरी से ओप्पो के चाइना स्टोर पर आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। सुरक्षा के लिए इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।Oppo A6i+ 5G







