ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार

एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था

Bihar news। उत्तर प्रदेश और बिहार एसटीएफ की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में बिहार से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। यह अपराधी फरार चल रहा था।

Bihar news।अपराधी धर्मवीर यादव को गिरफ्तार करके ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में लाया गया और इसके बाद बिहार एसटीएफ के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दोनों टीम ने बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले आरोपी धर्मवीर यादव को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया।

वह काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर कई मामले दर्ज हैं और बिहार पुलिस ने अपराधी पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

गिरफ्तार अपराधी धर्मवीर यादव (35) से पूछताछ में पता चला कि वह इंटर पास है। उसने साथियों के साथ मिलकर 2014 में खगड़िया में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी आलोक का अपहरण कर लिया था।

इसके बाद धर्मवीर यादव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में जमीन के विवाद में गांव के ही राजेश यादव की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने धर्मवीर के पिता और भाई को गिरफ्तार किया था। जबकि, वह फरार हो गया था।

वर्ष 2017 में बिहार की हाजीपुर पुलिस ने धर्मवीर यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तारी के बाद उसने भागने की योजना बनाई और तबियत खराब होने का बहाना बनाकर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम अनमोल राय और अमित रख लिया था। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में रह रहा था।

POCO launches X7 5G: पोको का 'एक्स7 5जी' स्मार्टफोन लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपए में उपलब्ध

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles