Madhya Pradesh News

गरीब बंदियों को सहायता देने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गरीब बंदियों को जमानत एवं जुर्माना अदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को 25 हजार रुपए तक की जुर्माना राशि मंजूर की जाती है।

डॉ यादव आज यहां समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक को निर्देशित कर रहे थे।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को राज्य की जेलों में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और उनके बौद्धिक एवं चारित्रिक सुधार की गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने अब तक 31 बंदियों को जुर्माना एवं जमानत के रूप में 6 लाख 43 लाख 517 रुपए की राशि मंजूर की है।

IAS Transfer: वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close