Latest FD Rates- FD दरों में की कटौती: कुछ टेन्योर पर अब मिलेगा कम रिटर्न, जानें नई ब्याज दरें

Latest FD Rates-दिल्ली: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। बैंक ने विभिन्न टेन्योर पर ब्याज दरों में 10 से 20 बेसिस पॉइंट (BPS) तक की कटौती की है।

Latest FD Rates/ये नई ब्याज दरें 1 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं। इस बदलाव के बाद, बैंक अब सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर अधिकतम 6.60% तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है, जबकि पहले अधिकतम ब्याज दर 6.70% थी।

वरिष्ठ और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए विशेष दरें:

बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60-80 वर्ष आयुवर्ग) को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस (80 वर्ष से अधिक) को 0.25% का अतिरिक्त रिटर्न भी ऑफर कर रहा है। इस कटौती के बावजूद, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए अधिकतम 7.35% बनी हुई है।Latest FD Rates

यह सुविधा डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश और 6 महीने से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर के लिए उपलब्ध है।Latest FD Rates

इन टेन्योर पर अब मिलेगा कम रिटर्न:

इंडियन बैंक ने विशेष रूप से कुछ टेन्योर पर रिटर्न कम करने का फैसला किया है:

  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.30% ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.40% था।

  • 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम ‘इंड सिक्योर’ पर बैंक अब 6.70% की जगह 6.60% रिटर्न देगा।

  • 555 दिन की ‘इंड ग्रीन एफडी’ पर इंटरेस्ट रेट को 6.70% से घटाकर 6.50% कर दिया गया है।

  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.40% के बजाय 6.30% ब्याज मिलेगा।

बता दें कि ‘इंड सिक्योर’ (444 दिन) और ‘इंड ग्रीन’ (555 दिन) दोनों ही इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम्स में से एक हैं, जिनकी वैलिडिटी 31 दिसंबर 2025 तक है। इन दोनों योजनाओं में 1000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम तक का निवेश किया जा सकता है।

FD मैच्योरिटी स्लैब और नई इंटरेस्ट रेट्स (सामान्य नागरिकों के लिए):Latest FD Rates

  • 7 से 14 दिन: 2.80%

  • 15 से 29 दिन: 2.80%

  • 30 से 45 दिन: 3%

  • 46 से 90 दिन: 3.25%

  • 91 से 120 दिन: 3.50%

  • 121 से 180 दिन: 3.85%

  • 181 दिन से 9 महीने से कम: 4.50%

  • 9 महीने से 1 साल से कम: 4.75%

  • 1 साल: 6.10%

  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम: 6.30%

  • इंड सिक्योर (444 दिन): 6.60%

  • इंड ग्रीन (555 दिन): 6.50%

  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम: 6.30%

  • 3 साल से लेकर 5 साल: 6.25%

  • 5 साल: 6%

  • 5 साल से अधिक: 6%

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles