Ind Vs Pak: Asia Cup 2025 में भारत ने पाकिस्तान को धोया, रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाकर जिताया खिताब!

रिंकू सिंह को एशिया कप 2025 के फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जो उनका एशिया कप में भी डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने एक गेंद खेली और उसी पर 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Ind Vs Pak: भारतीय टीम ने टी20 Asia Cup 2025 के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज में 5 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 146 रन बनाए। जवाब में भारत के लिए तिलक वर्मा ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मैच का असली फिनिशिंग टच रिंकू सिंह ने दिया, जिन्होंने सिर्फ एक ही गेंद खेलकर चौका लगाकर टीम को खिताब जिता दिया।

हार्दिक पांड्या की चोट के बाद मिला मौका
इस फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को एक झटका लगा था, जब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ मैच में क्रैम्प आने के कारण चोटिल हो गए थे।

उनकी अनुपस्थिति में रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, और इसी के साथ उन्होंने एशिया कप में अपना डेब्यू भी कर लिया। फाइनल में उनकी बल्लेबाजी तब आई जब 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे आउट हो गए थे।

IND vs PAK- Asia Cup 2025 में भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से धोया, तिलक वर्मा बने जीत के हीरो!

पहली गेंद पर चौका लगाकर जिताया खिताब
पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर हारिस रऊफ फेंकने आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। दबाव भरे इस क्षण में रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे।

उन्होंने हारिस रऊफ की गेंद पर शानदार चौका लगाया और टीम को जीत दिला दी। टूर्नामेंट में यह उनकी पहली ही गेंद थी, और उन्होंने इसी पर 400 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए विनिंग स्ट्रोक लगाकर इतिहास रच दिया।

Who is Naman Tiwari-किराये के मकान से IPL के करोड़पति क्लब तक, 145kmph की रफ्तार से गदर मचाने वाले लखनऊ के 'नमन' की प्रेरक कहानी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles