Eng vs ind: भारत की बॉलिंग को लेकर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान

लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रवि शास्त्री ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर विस्तार से बात की।

Eng vs ind ।इंग्लैंड और भारत के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया। उम्मीद थी कि टीम इंडिया के गेंदबाज भी इस मैच में इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे लेकिन बुमराह को छोड़कर कोई और गेंदबाज अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है।

Eng vs Ind।इंग्लैंड के अभी तक 3 विकेट गिरे हैं और तीनों विकेट बुमराह ने ही लिए हैं। इसी बीच गेंदबाजी में टीम इंडिया के इस परफॉरमेंस को देखने के बाद पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

शास्त्री ने कहा कि गेंदबाजी के स्तर में बहुत अंतर है। चिंता बुमराह को लेकर है और जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ेगी, उनका वर्कलोड देखना होगा, क्योंकि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे हर स्पैल में विकेट लेने की उम्मीद की जाती है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि दूसरे छोर से भी कोई उनका साथ दे। बुमराह ने अब तक 13 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।

शास्त्री ने कहा कि भारत को बस यही उम्मीद होगी कि कोई अन्य तेज गेंदबाज अपना स्तर ऊपर उठाए और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करे।

अगर कोई और गेंदबाज बुमराह का साथ देता है तो इससे टीम इंडिया को इस मैच के साथ-साथ पूरी सीरीज में फायदा होगा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। अब टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के गेंदबाज वापसी करके जल्द से जल्द इंग्लिश टीम को ऑलआउट करना

ICC Mens test team of the Year 2024: भारत के यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने बनाया खास मुकाम

लीड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रवि शास्त्री ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर विस्तार से बात की।

स्काई क्रिकेट से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ से बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की वहीं शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है जो चिंता का विषय है।

बुमराह ने पहले जैक क्रौली को सस्ते में आउट किया और फिर बेन डेकट को बोल्ड कर ओली पोप के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने से पहले जो रूट का विकेट लेकर उन्होंने भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *