शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया”  कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम

रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

1760975227 1d3d8b0b56d7c751c1b1.jfif

इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

1760975112 959121bd4cbf535a14b2.jfif

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री श्री यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

मंत्री श्री यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व ज्ञान, प्रकाश और संस्कृति का प्रतीक है।

जिस प्रकार दीप अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार शिक्षा जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाती है। उन्होंने “स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” थीम के तहत बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलन का उद्देश्य यह संदेश देना है कि हर कक्षा, हर मन और हर घर में शिक्षा का उजाला फैले। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “ज्ञान ही सच्चा प्रकाश है” के संकल्प को दोहराया।

1760975535 187337b4150e613a4d09.jfif

शाम 5 बजे से शुरू हुए “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में बच्चों ने सुवा नृत्य और दीपावली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं।

अंत में जब शिक्षा मंत्री ने बच्चों को उपहार वितरित किए, तो विद्यालय परिसर उल्लास और आनंद से गूंज उठा। दीपों की रोशनी से जगमगाता विद्यालय परिसर विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत कर रहा था।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles