लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम की टी-शर्ट’ बेचने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज

महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन सभी ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा है, जो पिछले कई दिनों से लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम के चित्र वाले टी-शर्ट ग्राहकों को बेच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के उत्पाद बेचने से निश्चित तौर पर युवाओं के बीच गलत संदेश जाएगा। इससे युवा अपराध की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो ऐसा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे विक्रेताओं और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि अगर कोई भी उत्पाद सामाजिक अपराध को आकर्षण के रूप में समाज में प्रस्तुत करने की कोशिश करेगा, तो इससे सामाजिक मूल्यों का ह्रास होगा, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए उन सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकंजा कसा गया है, जो ऐसे उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लॉरेंस बिश्नोई पिछले कई साल से सलाखों के पीछे है। इससे पहले उसने एक साक्षात्कार में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारना अपने जीवन का लक्ष्य बताया था। उससे जब पूछा गया था कि तुम्हारे जीवन का लक्ष्य किया है, तो उसने बिना किसी लाग-लपेट के स्पष्ट कहा था कि “मेरे जीवन का लक्ष्य सिर्फ सलमान खान को मारना” है।

POCO launches X7 5G: पोको का 'एक्स7 5जी' स्मार्टफोन लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपए में उपलब्ध

बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी। फायरिंग करने वाले लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के ही बताए गए थे। पुलिस ने फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।आईएएनएस

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles