Business

DA Hike 2025- केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले मिल सकता है DA-DR का तोहफा, 55% से बढ़कर होगा 58%

पिछले साल 16 अक्टूबर 2024 को कैबिनेट की हरी झंडी के बाद कर्मचारियों को त्योहार से पहले संशोधित रकम का फायदा मिला था। इस साल दिवाली 21 अक्टूबर 2025 को है और कर्मचारियों को भरोसा है कि सरकार फिर वही परंपरा निभाएगी।

DA Hike 2025- नई दिल्ली: देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबे समय से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।

बीते दो साल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले खुशखबरी देगी। 2023 और 2024 दोनों ही साल दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट ने DA और DR संशोधन को मंजूरी दी थी।

पिछले साल 16 अक्टूबर 2024 को कैबिनेट की हरी झंडी के बाद कर्मचारियों को त्योहार से पहले संशोधित रकम का फायदा मिला था। इस साल दिवाली 21 अक्टूबर 2025 को है और कर्मचारियों को भरोसा है कि सरकार फिर वही परंपरा निभाएगी।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने 24 सितंबर को रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मंजूर किया है।

हालांकि इस फैसले से रेलवे स्टाफ को राहत मिली, लेकिन बाकी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अभी DA-DR की घोषणा का इंतजार है।

पहले सितंबर के अंत तक इसका ऐलान हो जाता था और अक्टूबर की पहली सैलरी के साथ जुलाई-सितंबर का एरियर भी मिल जाता था। लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और मजदूर महासंघ (CCGEW) के महासचिव एसबी यादव ने 23 सितंबर को वित्त मंत्री को पत्र लिखकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि देरी की वजह से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक अगर सरकार 3% बढ़ोतरी को मंजूरी देती है तो महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 55% से बढ़कर 58% हो जाएगी।

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा है, जिसका कैलकुलेशन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) पर आधारित होता है।

इसे साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। इस बार का संशोधन खास इसलिए भी होगा क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी बढ़ोतरी मानी जा रही है। जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग (8th CPC) लागू होने की संभावना है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall