Chhattisgarh

CG Weather- हाड़ कंपाने वाली ठंड का ‘यलो-ऑरेंज’ अलर्ट: मैनपाट में 4 डिग्री तक गिरा पारा, जानें अगले 48 घंटों का हाल

छत्तीसगढ़ के 'शिमला' कहे जाने वाले मैनपाट में स्थिति सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रही, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, अंबिकापुर में 5.2 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में 6.2 डिग्री, मुंगेली में 6.9 डिग्री और बलरामपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोरिया में 8.7 डिग्री, बस्तर में 8.9 डिग्री और दुर्ग में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

CG Weather/छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे पूरे प्रदेश में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए ‘यलो और ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कड़ाके की ठंड का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है और आगामी 22 दिसंबर तक प्रदेशवासियों को इसी तरह की भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में रात का तापमान गिरने से ठिठुरन और अधिक महसूस की जा रही है।

बीती रात के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जो इस सीजन की सबसे अधिक ठंड की ओर इशारा करता है।

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में स्थिति सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रही, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, अंबिकापुर में 5.2 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में 6.2 डिग्री, मुंगेली में 6.9 डिग्री और बलरामपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोरिया में 8.7 डिग्री, बस्तर में 8.9 डिग्री और दुर्ग में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड का असर बढ़ रहा है। रायपुर में रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में 11.6 डिग्री, सुकमा में 11.2 डिग्री, बालोद में 10.3 डिग्री और कांकेर में 12.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में दिन का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष गिरावट या बदलाव की संभावना नहीं है, यानी ठिठुरन बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 दिसंबर के बाद ही लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग ने संकेत दिए हैं कि 22 दिसंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव कुछ कम होगा। फिलहाल, प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और विशेष रूप से रात के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। भारी ठंड और कोहरे की संभावना को देखते हुए 15 जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

CG Weather/ पेंड्रा में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। यहां भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर केवल 30 मीटर तक रह गई। लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है।

राज्य के 6 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में 5.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 7 डिग्री, रायपुर में 8.3 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री, जगदलपुर 9.5 डिग्री, राजनांदगांव में 10 डिग्री और बिलासपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall