Chhattisgarh

CG IMD Alert-छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, सरगुजा में कोहरे से ठंड की दस्तक!

CG IMD Alert-रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं, और अगले 2-3 दिनों में यह उत्तरी छत्तीसगढ़ से वापसी करना शुरू कर देगा। हालांकि, इसी दौरान मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

CG IMD Alert/पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिसमें सर्वाधिक 58.6 मिमी बारिश दुर्ग जिले के भिलाई में रिकॉर्ड की गई।

CG IMD Alert/मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 28ए उत्तर/86ए पूर्व, रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर, अलीबाग और 18.5ए उत्तर/72ए पूर्व से होकर गुजर रही है।

वहीं, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर सुबह का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सक्रिय है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इसके साथ ही, एक-दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

जहां एक ओर मानसून की विदाई हो रही है, वहीं सरगुजा जिले के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सरगुजा में कोहरा छाना शुरू हो गया है, जो ठंड के आगमन का स्पष्ट संकेत है।

बीते 24 घंटों के दौरान, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall