Board Exam 2026- डीईओ के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा परीक्षाओं का निरीक्षण

Board Exam 2026- श्योपुर /कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल गर्ग, सहायक संचालक श्री यश जैन एवं परीक्षा प्रभारी के संयुक्त दल द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया गया।

Board Exam 2026- निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं, गोपनीयता, प्रश्नपत्र वितरण, बैठने की व्यवस्था एवं परीक्षा संबंधी निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। दल द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसईपुरा, मॉडल स्कूल कराहल, माध्यमिक विद्यालय बरगवा, उत्कृष्ट विद्यालय कराहल का निरीक्षण किया गया।

Board Exam 2026- निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

जिला शिक्षा अधिकारी  गर्ग ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता एवं अनुशासन सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Board Exam 2026- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आज बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए सोईकलां स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्र पर 12वी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई।

इस परीक्षा केन्द्र पर 132 विद्यार्थी परीक्षार्थी के रूप में दर्ज थे, जिनमें से सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहें। इस अवसर पर परीक्षा केन्द्र के लिए नियुक्त केन्द्राध्यक्ष श्री रामलखन परमार ने बताया कि 12वी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर संचालित है तथा परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। परीक्षा केन्द्र पर दर्ज 132 परीक्षार्थियों द्वारा 07 कक्षो में परीक्षा दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 12वी बोर्ड की परीक्षा के लिए आज जिले के 30 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 12वी बोर्ड अंग्रेजी विषय में दर्ज 3 हजार 824 परीक्षार्थियों में से 3 हजार 773 परीक्षार्थी उपस्थित रहें तथा 51 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles