
Bihar Election 2025 Date: दो चरणों में होंगे बिहार चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, जाने इस दिन आएंगे नतीजे
Bihar Election 2025 Date। दिल्ली।बिहार चुनाव दो फेज में होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को। चुनावी प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन चुनावों के लिए SIR के तहत वोटिंग लिस्ट अपडेट की गई है।
Bihar Election 2025 Date।जो नाम छूट गए हैं, वे नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जुड़वाए जा सकते हैं। ऐसे वोटर्स को नए वोटर कार्ड मिलेंगे।
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनमें करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं। इनमें 100 साल ऊपर के 14 हजार वोटर शामिल हैं। पोलिंग बूथ जाने में असमर्थ लोग फार्म 12 D भरकर घर से वोट डाल सकेंगे। राज्य में 14 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। बिहार में बूथ तक मोबाइल ले जा सकेंगे।
आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी है। सभी दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद वोटिंग कराने की मांग की है। ऐसे में उम्मीद है कि राज्य में दो फेज में वोटिंग हो सकती है।
2020 में बिहार में 3 फेज में चुनाव हुए थे। 20 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वोटिंग चली थी। 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया था। इससे पहले 2015 में 5 फेज में वोटिंग हुई थी। 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मतदान हुआ। 8 नवंबर को चुनाव नतीजे आए थे।