Chhattisgarh

पुलिस को बड़ी कामयाबी…दो अलग अलग मामले में 29 लाख का सामान बरामद…नाबालिग समेत पकड़ाए चोरी के 6 आरोपी

मस्तूरी से लेकर रायपुर तक..माला समेत 6 गिरफ्तार

बिलासपुर–सिरगिट्टी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अबियान के दौरान नकबजनी के कुल 6 आरोपियो को गिरफ्तार है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। अभियान के दौरान  एक मामले में 27 लाख का सामान बरामद हुआ। जबकि दूसरे अन्य मामले में 1,50,000 रूपये की सोना चांदी जब्त हुआ है। इस तरह पुलिस ने करीब 29 लाख रूपयों का सामान कब्जे में लिया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता ठिकाना
1) प्रेम यादव पिता सुकलाल यादव उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिला.
2) अमन रात्रे पिता राकेश रोशन रात्रे उम्र 19 साल साकिन ग्राम रिस्दा परसापारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
3) जैन जोशी उर्फ कुकरी पिता कलेश्वर जोशी उम्र 27 साल साकिन ग्राम रिस्दा थाना मस्तुरी
4) मोह. इमरान पिता स्व. मुसीर उम्र 40 साल साकिन गाजी नगर बीरगांव थाना उरगा, रायपुर
5) विनिश चन्द्र वर्मा पिता श्री हरीश चंन्द्र वर्मा उम्र 40 साल निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी जिला रायपुर
6)  एक अपचारी बालक
  पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि ऋषभ जलान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिलपहरी थाना सिरगिट्टी में फेरोएलाईज कंपनी  स्थापित किया है। फैक्ट्री में बिजली सप्लाई के लिए रखे 24 बन्डल में से 12 बंडल तार अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मामले को गंभीरता से लिया गया। अधिकारियों को तत्काल पतासाजी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा।
 अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप,ने बताया कि तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया। रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे में 100 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया। मुखबीरों को भी दौड़ाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चार लोगों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान संदेहियों ने बताया कि रिश्दा से भारी मात्रा में कबाड़ रायपुर भेजा गया है। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। रायपुर स्थित कबाडी दुकान से बताए गए हुलिया के अनुसार खड़ी कबाड़े से भरे एक गाड़ी को कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद कबाड़ी इमराज रजा को हिरासत में लिया गया।
इमराज की निशांदेही पर एक अन्य कबाड़ खरीददार विनिश चंद वर्मा को भी माल के साथ धर दबोचा गया। उमेश कश्यप ने बताया कि प्रारंभ में रिश्दा में पकड़े गए संदेहियों से एक पीकअप,दो मोटर सायकल बरामद किया गया। रायपुर से चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियो से शत प्रतिशत27 लाख का सामान बरामद किया।
डेढ़ लाख का सोना चांदी जब्त
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश ने बताया कि कुछ दिन पहले सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी मामले में खुलासा कर आरोपियों  को गिरफ्तार किया था। इस दौरान दिगर राज्य के चोरियो का भी खुलासा किया गया था। मामले में  सिरगिट्टी पुलिस ने 1,50,000 रूपये के सोना चांदी सरकन्डा निवासी आरेापी शेखर सोनी के कब्जे से जब्त किया है। इस तरह सिरगिट्टी पुलिस ने दोनो प्रकरणो में कुल 28,50,000 रूपयों का सामान बरामद किया है।  दोनों ही मामलों में पकड़े गए  नाबालिग समेत सभी 6 आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
CG NEWS: साल का कैलेण्डर बदलने से ठीक पहले राजधानी में दोहरा हत्याकांडः चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close