
Bilaspur NewsChhattisgarh
चुनावी रैली में गरजे अमर..कांग्रेस प्रत्याशी को बताया प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया का संगवारी..जमीन की लूटपाट कर बिलासपुर को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
भारतीय जनता पार्टी की रैली..रोड शो में भाजपा नेताओं ने दिखाई ताकत
बिलासपुर—नगर निगम बिलासपुर चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रोड शो किया। प्रत्याशियों ने सामूहिक रूप से रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया। लालबहादुर शास्त्री मैदान में वरिष्ठ नेताओं ने सबसे पहले रैली को संबोधित किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशियों ने शहर के बीच से रोड शो कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा।
भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शास्त्री मैदान से वरिष्ठ नेताओं के साथ रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। युवा नेताओं ने रैली का ठोल ताशा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में क्लेटोरेट परिसर पहुंचने से पहले प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने नेहरू चौक पर जनता को संबोधित किया।
तीसरी सरकार बना कर देना है..धरमलाल कौशिक
नेहरू चौक में नामांकन रैली को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संबोधित किया। उन्होने भीड़ की तरफ देखते हुए उन्होने कहा कि ऐसा लगता है कि हम विजय रैली में आए हैं। हमारी एक सरकार दिल्ली में है । दूसरी सरकार प्रदेश में है। अब हमे तीसरी सरकार बना कर विकास की गति को दिशा देना है। भाजपा के कार्यकाल में हमने विकास की बुनियाद रखी थी। कॉन्ग्रेस सरकार बनते ही विकास का पहिया थम गया। आपके सब के सहयोग और आशीर्वाद से बिलासपुर में महापौर बनाएंगे। ज्यादा से ज्यादा भाजपा पार्षदों को जिताएंगे। कौशिक ने कहा कि चुनाव के पहले हमने अपने संकल्प पत्र में 18 लाख आवास की घोषणा की थी । आज दिनांक तक हमने हम 14 लाख प्रधानमंत्री को स्वीकृति दे कर राशि जारी कर चुके हैं । हमने जो वादा किया उसे निभाया महतारी बंधन की 11वीं किश्त की राशि हमारी बहनों के खातों में चली गई है। कौशिक ने कहा कि 11 तारीख को जब मतदान होगा । 15 तारीख को कमल का कमाल दिखेगा।
भ्रष्टाचार के पटवारी को बनाया महापौर प्रत्याशी
नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पुरानी सरकार और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि हमारे शहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 100 स्मार्ट सिटी में शामिल किया बिलासपुर की जनता गौरव महसूस कर रही थी। प्रधानमंत्री ने एक हजार करोड़ रूपया दिया। प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य 3000 करोड़ खर्च कर शहर को देश के मानचित्र में लाना था। लेकिन कांग्रेसियों कारण हमारा शहर बहुत पीछे रह गया।
केंद्र सरकार ने अमृत मिशन के नाम से 400 करोड़ की योजना देकर प्रदेश विकास को गति देने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसियों ने योजना को भ्रष्टाचार को परवान चढ़ा दिया। आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री,उस समय के प्रभावशाली अफसर सारे के सारे जेल में हैं। वह तो केवल मोहरें हैं असली चेहरा भ्रष्टाचारी जिनकी अगुवाई में प्रदेश पीछे चला गया। अभी भी खुले आसमान के नीच विचरण कर रहे है। लेकिन बहुत दिनों तक ऐसा नहीं होगा। लेकिन हम सबको सावधान रहना होगा।
भूमाफिया का सबसे बड़ा संगवारी
अमर ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिलासपुर महापौर पद के लिए भ्रष्टाचारियों के पटवारी को चुना है। भ्रष्टाचार का .यह पटवारी प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया का संगवारी भी है। दरअसल कांग्रेस की मंशा है कि बिलासपुर को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया जाए। जिस भू माफिया के संरक्षण में बिलासपुर का विकास रूका है। आज वही भूमाफिया भ्रष्टाचार का खुला खेल खेलने के लिए अपने संगवारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है।
अमर ने बताया भारतीय जनता पार्टी ने विनम्र और संगठन में काम करने वाली महिलामोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही पूजा विधानी को प्रत्याशी बनाया है। बिलासपुर की जनता नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने को पूरी तरह तैयार है। अब बिलासपुर को विकास के पथ पर चलने से कोई नही रोक सकता है।
कांग्रेस ने डुबोया, हम संवारेंगे
कांग्रेस की कारगुज़ारियों ने बिलासपुर के विकास को बाधित किया है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस नेक नियति से प्रदेश में विकास की बुनियाद को रखा.. कांग्रेस ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में डुबो दिया । इस शहर को कांग्रेस के दबंगों ने चरागाह बना दिया है। जनता को पैरों तले दबाकर रखा है। स्मार्ट सिटी राशि की बंदर बांट हुई है। शहर को सालों पीछे ढकेल दिया है। समय आ गया है कि हम भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर विकास की गति को नया आयाम दे।
नामांकन रैली में डिप्टी सीएम अरुण साव बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी जिलाध्यक्ष डॉ कृष्णमूर्ति बांधी मोहित जायसवाल दीपक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी सहित भाजपा पार्षद प्रत्याशि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे