
ChhattisgarhBilaspur News
आरोपियों ने किया नाबालिग से बलात्कार..6 महीने बाद पकड़ाए फरार 5 आरोपी…आपरेशन प्रहार में कहां मिला शराब का सौदागर..पढें खबर
अलग अलग अपराध में 9 आरोपियों पर गिरी गाज
बिलासपुर—-नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। आपरेशन प्रहार के दौरान सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई कर पांच शातिर फरार आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए पांचो आरोपी 15 लाख की ठगी को अंजाम देने के बाद फरारी काट रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद किया है। इसी तरह कोटा पुलिस ने भी चेतना अभियान के दौरान दस लीटर देशी शराब के साथ आरोपी को धर दबोचा है। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया है।
सरकन्डाः बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
सरकन्डा पुलिस ने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर बलात्कार का जुर्म दर्ज किया। परिवार ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की 5 नवम्बर की दोपहर करीब 2 बजे घर से कहीं चली गयी। विवेचना दौरान गुमशुदा नाबालिक को 7 नवम्बर को बरामद कर बयान लिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजू गंधर्व और एक नाबालिक ल़ड़के ने बारी-बारी से जबरदस्ती संबंध बनाया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि नाबालिग लड़की के बयान की जानकारी तत्काल पुलिस कप्तान को दी गयी। दोनो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। मुख्य आरोपी संजू गंधर्व को जेल और नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय के सुपुर्द किया गया है।
सिरगिट्टीः हथियार के साथ आरोपी पकड़ाए
सिरगिट्टी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के दौरान रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अरबाज खान को यदुनंदन नगर तिफरा से पकड़ा। आरोपी के पास से बटनदार धारदार चाकू बरामद किया। इसी बीच पुलिस ने कमलानगर निवासी कासिम खान को भी धारदार हथियार के साथ धर दबोचा। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
सिरगिट्टीः 15 लाख का कापर चोरी..5 गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश ने बताया कि पुलिस ने एक पुराने मामले में 15 लाख की कापर चोरी के जुर्म में फरार पांच आरोपियों को सिमगा थाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांच आरोपियों के साथी करीब 6 महीने पहले गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। फरार पांच आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि 15 लाख का कापर वायर चोरी के फरार पांचों आरोपी दुलदुला थाना सिमगा मे हैं। सूचना के बाद पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पकड़े गये पांचों आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
1) लंकेश्वर गेंड्रे पिता जोहन गेंड्रे,2). वेद प्रकाश उर्फ मोटू भारती 3)परमेश्वर गेंदले,4)भोला गेंदले और 5)शेख अख्तर उर्फ अब्बू है। पांचो आरोपी सतनामी पारा ग्राम दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदा बाजार भाटापारा के रहने वाले हैं।
कोटा- दस लीटर शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
कोटा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने बताया कि ग्राम नेवरा के पास मोटर साइकल में अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा है। खबर के बाद पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी राजपाल वर्मा को धर दबोचा। आरोपी गनियारी का रहने वाला है। कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और मोटर साइकल बरामद किया गया। आबकारी की धारा 34(2) के तहत जेल दाखिल कराया गया है।