CG Education News : पोटिया प्राइमरी व मिडिल स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

CG Education News/दुर्ग /स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 54 स्थित पोटिया के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

स्कूल परिसर का निरीक्षण, शिक्षकों को दिए निर्देश 

निरीक्षण के दौरान मंत्री यादव ने स्कूल के शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों की पढ़ाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति, कोर्स की प्रगति और शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

CG Education News/मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।” उन्होंने स्कूल में उपलब्ध संसाधनों, खेलकूद सामग्री, स्वच्छता, शिक्षण सामग्री और आधारभूत ढांचे की भी समीक्षा की। बच्चों द्वारा बताए गए आवश्यक बिंदुओं को तुरंत पूरा करने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

मंत्री  गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया किरूशिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सहगामी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए, जिससे बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास हो सके।

बच्चों ने शिक्षा मंत्री से रखी अपनी मांगें

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने शिक्षा मंत्री से खुलकर संवाद किया। उन्होंने स्कूल में खेलकूद सामग्री की कमी, बाउंड्रीवाल की ऊँचाई बढ़ाने, एवं शौचालय के संधारण की मांगें रखीं। मंत्री श्री यादव ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर इन सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जाना और उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने, अनुशासन बनाए रखने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

SBI Warning for Pensioners: पेंशनर्स सावधान! फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठग रहे ठग, एसबीआई ने जारी किया अलर्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles