Coldwave Alert: रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड की सरगुजा में फिर वापसी! अंबिकापुर 6 डिग्री, मैनपाट-सामरीपाट 4 डिग्री पर, शीतलहर का कहर शुरू

Coldwave alert ।छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कुछ दिनों के ब्रेक के बाद कड़ाके की ठंड और शीतलहर (ColdWave alert) की जोरदार वापसी हुई है।

उत्तरी शीतलहर के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा संभाग ठंड की चपेट में आ गया है।
* अंबिकापुर: न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
* मैनपाट और सामरीपाट (बलरामपुर): इन दोनों सबसे ठंडे स्थानों पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब है, जहां शीत की बूंदे जमनी शुरू हो गई हैं।
* औसत से 5 डिग्री कम: मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान औसत से करीब 5 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे बर्फ़ीली हवा और कनकनी महसूस हो रही है।Coldwave alert
कोहरे का असर:
गुरुवार की सुबह संभाग के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर मात्र 500 मीटर तक रह गई। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते देखे गए।
नवंबर की शुरुआत में सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Coldwave alert) पड़ी थी, जब न्यूनतम तापमान 11 दिनों तक 10 डिग्री से नीचे रहा था और 57 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा था।
अफगानिस्तान में बने विक्षोभ के कारण तापमान में कुछ दिनों के लिए वृद्धि हुई थी, लेकिन 24 नवंबर से मौसम साफ होते ही तापमान में फिर से गिरावट आनी शुरू हो गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है और दिन में भी राहत नहीं मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि अंडमान सागर के ‘सेनयार’ चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के बाद, श्रीलंका-तमिलनाडु क्षेत्र में बना सुस्पष्ट अवदाब आज ‘डिटवा’ चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
हालांकि यह तूफान तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश लाएगा, लेकिन इसका असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा सकता है, जहां आने वाले दिनों में बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।














