CG News: जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

CG News।उत्तर बस्तर कांकेर :जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे।

दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक की मेरिट सूची के आधार पर एक अनुपात दस के अनुपात में पद के आरक्षणवार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाकर साक्षात्कार, कम्प्यूटर कौशल परीक्षा, स्नातक में प्राप्त प्रतिशत का 50 प्रतिशत अंक एवं अनुभव के अंक के आधार पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है।

जिसका अवलोकन जिले के वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

Neem Benifits: बरसात में बढ़ जाता है ‘नीम’ का महत्व, संक्रमण समेत इन समस्याओं की छुट्टी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles