India News

Shardiya Navratri 2025 Kanya Pujan – कन्या पूजन के दिन इन नियमों का रखें खास ध्यान, व्रत का फल होगा पूर्ण

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराकर देवी की विशेष आराधना की जाती है। लेकिन इस पूजा में कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक माना जाता है, क्योंकि छोटी-सी भी गलती व्रत के पुण्य को अधूरा कर सकती है।

Shardiya Navratri 2025 Kanya Pujan/शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो चुका है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

Shardiya Navratri 2025 Kanya Pujan/नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराकर देवी की विशेष आराधना की जाती है। लेकिन इस पूजा में कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक माना जाता है, क्योंकि छोटी-सी भी गलती व्रत के पुण्य को अधूरा कर सकती है।

कन्या पूजन के दिन सबसे पहला नियम है कि भोजन हमेशा स्वच्छ स्थान पर करवाना चाहिए। कन्याओं को बैठाने से पहले जगह पूरी तरह साफ होनी चाहिए और उनके चरणों को पानी से धोकर ही भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से व्रत का पुण्य बढ़ता है और देवी की कृपा प्राप्त होती है।

Shardiya Navratri 2025 Kanya Pujan.भोजन सात्विक होना भी अनिवार्य है। इसका अर्थ है कि इसमें प्याज, लहसुन या किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन शामिल नहीं होना चाहिए। इस दिन हलवा, पूरी, चने और सब्जी जैसे सात्विक व्यंजन कन्याओं और बालक को खिलाए जाते हैं। यह कन्या पूजन का महत्व बढ़ाता है और व्रत का फल भी संपूर्ण करता है।

पूजा के दौरान कन्याओं और बालक का सम्मान करना बेहद जरूरी है। कभी-कभी छोटे बालक या कन्याएं शरारत कर सकते हैं, लेकिन उनका अपमान करना वर्जित है। क्रोध या कठोर व्यवहार पूजा में बाधा डाल सकता है। इसलिए इस दिन धैर्य और प्रेम के साथ उनका आदर करना चाहिए।

काले कपड़े पहनना या कन्याओं को उपहार में देना भी अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है, इसलिए इसे पूजा में शामिल नहीं करना चाहिए।

कन्या पूजन के बाद दक्षिणा देना भी अनिवार्य है। दक्षिणा केवल एक रस्म नहीं है, बल्कि यह कन्याओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इसके साथ उपहार देना भी व्रत की महिमा बढ़ाता है और पुण्य को पूर्ण करता है।

Back to top button
CG ki Baat