UPI payment: 1 फरवरी 2025 से पेमेंट करने का तरीका बदलेगा

UPI Digital Payment: 31 जनवरी 2025 डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने घोषणा की है कि 1 फरवरी 2025 से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सिस्टम में ट्रांजेक्शन आईडी (लेन-देन पहचान संख्या) को लेकर नया नियम लागू होगा। इस बदलाव के तहत, अब विशेष अक्षरों (स्पेशल कैरेक्टर्स) वाले ट्रांजेक्शन आईडी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसका असर उन सभी यूपीआई ऐप्स पर पड़ेगा, जो अभी भी इस मानक का पालन नहीं कर रहे हैं।
UPI उपयोगकर्ताओं पर क्या असर पड़ेगा?
इस बदलाव से उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, जो ऐसे यूपीआई ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं जो अभी तक एनपीसीआई (NPCI) के इस नए नियम का पालन नहीं कर रहे हैं।
UPI सिस्टम में यह बदलाव क्यों जरूरी है?
- लेन-देन को अधिक संगठित बनाना – भारत में 200 से अधिक यूपीआई ऐप्स मौजूद हैं, और हर ऐप का ट्रांजेक्शन आईडी बनाने का तरीका अलग होता है। नया नियम सभी लेन-देन को ट्रैक करना आसान बनाएगा।
- सिस्टम की दक्षता बढ़ाना – विशेष अक्षरों को हटाने से यूपीआई लेन-देन की प्रोसेसिंग अधिक तेज और त्रुटिरहित होगी।
- सुरक्षा सुनिश्चित करना – कुछ विशेष अक्षर तकनीकी त्रुटियों और सुरक्षा खामियों को जन्म दे सकते हैं। इस नए नियम से यूपीआई लेन-देन को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।
कैसे बचें UPI भुगतान संबंधी समस्याओं से?
- अपने यूपीआई ऐप की जांच करें – यह सुनिश्चित करें कि आपका यूपीआई ऐप नए नियमों के अनुरूप ट्रांजेक्शन आईडी बना रहा है।
- ऐप अपडेट करें – यदि आपका यूपीआई ऐप पुराने संस्करण पर चल रहा है, तो तुरंत अपडेट करें।
- उपयुक्त यूपीआई सेवा का चयन करें – यदि आपका मौजूदा यूपीआई ऐप नए नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो किसी अन्य विश्वसनीय यूपीआई ऐप पर स्विच करें।
यह बदलाव यूपीआई सेवा (UPI Digital Payment) प्रदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव लाएगा। ओंगो के कार्यकारी उपाध्यक्ष आलोक सिंह का मानना है कि 35-अंकीय अल्फान्यूमेरिक ट्रांजेक्शन आईडी से लेन-देन को ट्रैक करना आसान होगा और रिकॉर्ड रखने में पारदर्शिता आएगी। एनटीटी डेटा के राहुल जैन का कहना है कि यह कदम यूपीआई प्रणाली के मानकीकरण और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


