BJP ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा की

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
दिल्ली। प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है.
केंद्रीय मंत्रियों समेत सीनियर नेताओं को अपने-अपने राज्यों में आंतरिक चुनावों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल बने हैं, जबकि बिहार के मनोहर का मनोहर लाल खट्टर और मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान बने.
सुनील बंसल को गोवा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है तो भूपेंद्र यादव को गुजरात का. वहीं, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया.



