Chhattisgarh

CG News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भ्रष्टाचारियों के संरक्षक..भाजपा नेता का गंभीर आरोप..विधायक देवेन्द्र यादव आरोपियों का सरगना

बलौदाबाजार आगजनी में कांग्रेस नेता शामिल .शिवरतन

CG News /बिलासपुर–भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता में भाजपा पूर्व विधायक ने बताया कि पिछली सरकार में भूपेश बघेल ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया है। उन्हीं के कार्यकाल में बड़े बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। शिवरतन ने कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को बलौदाबाजार आगजनी घटना में गिरफ्तार आरोपियों का सरगना बताया। उन्होने कहा कि बलात्कारियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक ठाक है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

 भाटापारा पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारो से रूबरू हुए। उन्होने बताया कि एक दिन पहले कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर अपने को पाक दामन बताया है। जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल मे जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। शराब घोटाला से लेकर डीएमएफ घोटाला…अधिकारी और कांग्रेस नेताओं ने मिलकर किया है।

सवाल जवाब के दौरान शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बलौदाबाजार आगजनी घटना के बहाने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से षड़यंत्र कर बिगाड़ने का प्रयास किया है। 10 जून को बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस के नेता शामिल हैं। भूपेश बघेल से सीधा सवाल है कि सतनामी समाज के प्रदर्शन में देवेन्द्र क्यों उपस्थित थे। देवेन्द्र यादव ने लोगों के लिए संसाधन क्यों जुटाया। ध्वज पोल पर कांग्रेस का पदाधिकारी क्यों चढ़ा। उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

जोर देते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि वास्तव में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कांग्रेसियों ने किया है। अब दोषियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है।

भूपेश बघेल भ्रष्टाचारियों के संरक्षक

बजट..कांग्रेस नेताओं ने कहा...खोदा पहाड़ निकली चुहिया..वित्त मंत्री ने साबित किया..सरकार के पास विजन का अभाव

एक अन्य सवाल पर भाजपा नेता ने कहा भूपेश सरकार के ही कार्यकाल में ही बड़े बड़े अधिकारी ओएसडी सौम्या चौरसिया, कलेक्टर रानू साहू, आईएएस समीर विश्नोई की अलग अलग घोटाले में गिरफ्तारी हुई है।  सभी के पास कुछ ना कुछ मिला है। सवाल उठता है कि आखिर भूपेश बघेल नै भ्रष्टाचार करने से इन्हें क्यों नही रोका। सच तो यह है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं..कहीं न कही पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका संरक्षक की रही है।

 संरक्षक की भूमिका का प्रमाण पर भाजपा नेता ने बताया कि समय का इंतजार करें। सारे प्रमाण सामने आने वाले है। उन्होने कहा कि एक सप्ताह के भीतर बड़ा विस्फोट होने वाला है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि बलात्कारियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। इस बात से इंकार किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है।

आरोपियों का सरगना देवेन्द्र

कांग्रेस का आरोप है कि देवेन्द्र को बिना नोटिस गिरफ्तार किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि देवेन्द्र को नोटिस भेजा गया है। उनके खिलाफ दो वारंट भी जारी हुआ है। दस से अधिक अपराध दर्ज हैं। दरअसल देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार आगजनी घटना में पकड़े गए सभी आरोपियों के सरगना है।

कलेक्टर एसपी की भूमिका संदिग्ध
बलौदा बाजार की घटना में तत्कालीन पुलिस कप्तान की भूमिका कितनी संदिग्ध है। शर्मा ने कहा कि संदिग्ध पाए जाने पर ही कलेक्टर और एसपी को संस्पेन्ड किया गया है।

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close