Vaibhav Suryavanshi: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने आईपीएल ऑक्शन के सबसे युवा खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi/क्रिकेट की दुनिया में हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं, लेकिन 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा इतिहास रच दिया है .

Vaibhav Suryavanshi/जिसे भूल पाना मुश्किल होगा। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया। वैभव आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

Vaibhav Suryavanshi/हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है।

वह भारत के लिए लिस्ट-ए मैच में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 13 साल 269 दिन की उम्र में उन्होंने बिहार की टीम से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने 1999/2000 सीजन में विदर्भ के लिए खेलने वाले अली अकबर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 14 साल 51 दिन की उम्र में लिस्ट-ए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी थे।

हालांकि, वैभव के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मुकाबला खास नहीं रहा। वह दो गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी टीम के कप्तान शाकिबुल गनी ने 50 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 196 रन तक पहुंचाया। इसके बावजूद बिहार को मध्य प्रदेश के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

वैभव का क्रिकेट करियर अब तक प्रेरणादायक रहा है।

Vaibhav Suryavanshi/अंडर-19 एशिया कप 2024 में उन्होंने 5 मैचों में 176 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। वह भारत के लिए टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। हालांकि, फाइनल में उनका प्रदर्शन फीका रहा और भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

स्मृति मंधाना सभी प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

वैभव सूर्यवंशी की सफलता ने उन्हें न केवल युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बना दिया है, बल्कि उन्होंने दिखा दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उनके प्रदर्शन और मेहनत से यह साफ है कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य का एक चमकता सितारा बनने की ओर अग्रसर हैं।

Vaibhav Suryavanshi/अब सबकी नजरें आईपीएल 2025 पर होंगी, जहां यह युवा बल्लेबाज बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles