Bilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

कड़ाई से होगा यातायात नियम का पालन..कप्तान ने बताया…भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध…यूनियन को बताया कारण

शहर में भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध

बिलासपुर—बिलासपुर शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा.दिया है। जिला पुलिस प्रमुख रजनेश सिंह ने बताया कि शहर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा संभावित दुर्घटनाओं की आशंका और  कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
 
          रजनेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर ने कलेक्टर के निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध से पहले ट्रक यूनियन पदाधिकारी के साथ बैठक हुई है। बैठक में बताया गया कि बिलासपुर शहर के निरंतर विकास और स्मार्ट सिटी के प्रयोजन को लेकर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबन्ध जरूरी है। इससे शहर पर बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी।
बिलासपुर शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न मार्गो से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को विशेष समय पर ही परिवहन की अनुमति होगी। बैठक मैें बताया गया कि भारी वाहनों को शहर की सीमावर्ती बाईपास मार्गो से परिवहन करने की अनुमति होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।
एक दशक बाद नगर सैनिकों की भर्ती..465 पदों पर 21 हजार लोग आजमायेंगे किस्मत..भरनी परसदा मैदान में होगी परीक्षा
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close