ChhattisgarhBilaspur News

ऐसे शुरू हुई विजयदशमी पर्व की शुरूआत..प्रेमी ने गला दबाया..पति ने टंगिया चलाया..मस्तूरी हत्या मामले में..हिरासत में लिये गए 3 संदेही

शव को जलाकर पहचान छिपाने का किया गया प्रयास

बिलासपुर—इस बार विजयदशमी पर्व की शुरूआत एक साथ अलग अलग थाना क्षेत्र में तीन हत्या से हुई है। मस्तूरी,सीपत और तखतपुर में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब तक मस्तूरी और तखतपुर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मस्तूरी हत्या मामले में पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही तीसरे हत्या में शामिल आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल संदेहिोयों से पूछताछ हो रही है। 

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

 

 प्रेमिका की हत्या..प्रेमी गिरफ्तार

 

जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के टिकारीपारा में प्रेमिका को एक प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार प्रेमी नरेन्द्र सोनकर अपनी प्रेमिका लता के साथ किराए के मकान में रहता था। एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को एक लड़के साथ घूमते देखा। नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका लता सोनकर ठकुरीकापा के रहने वाले हैं। दोनो भागकर टिकारीपारा आए। और किराए के मकान में रहने लगे। दोनों के बीच एक बच्चा भी है। मकान मालिक से हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

 

मस्तूरी थाना में युवक की हत्या

 

जिले में दशहरा के दिन दूसरे हत्या की जानकारी मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी से है। पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम बकरकुदा सरसेनी में नहर किनारे एक युवक की संदिग्ध लाश है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम युवराज सिंह उर्फ बंटी है। ग्राम करियाताल का रहने वाला है। हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक को जलाने का प्रयास किया है।

शिक्षा विभाग की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

 

           जानकारी के अनुसार युवराज की हत्या मामले की कड़ी पुलिस के हाथ लग चुकी है। बताया जा रहा है कि तीन संदेहियों को कब्जे में लेकर लगातार पूछताछ हो रही है। पुलिस अधिकारी की माने तो संभव है कि तीनों ने मिलकर युवराज की हत्या को अंजाम दिया हो। बहरहाल तीनों से कड़ाई के साथ जांच पड़ताल हो रही है। जल्द ही हत्या के आरोपियों का नाम बताया जाएगा।

 

शराब के नशे में पत्नी का शिकार

 

दूसरी वारदात सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी के शिकारीपारा की है। यहाँ रहने वाली 36 वर्षीया मुमताज शिकारी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी गांवों में फेरी करके चूड़ी बेचती थी बताया जा रहा कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम दोनो साथ शराब पी रहे थे फिर आपास में भिड़ गए विवाद इतना बढ़ा कि रामफल ने मुमताज की हत्या कर दी। वह भागने की फिराक में था पर उसकी 6 वर्षीय बेटी ने पड़ोसियों को और पड़ोसियों ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुची पुलिस ने मृतिका की बेटी के बयान के आधार पर आरोपी रामफल को गिरफ्तार कर लिया हैं।

शिकारी ने शिकारी को दिया मौत
 सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में रामफल शिकारी ने शराब पीन के अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के समय पति पत्नी साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी रामफल ने मुमताज शिकारी को टंगिया के प्रहार से मौत के घाट दिया। जानकारी के बाद सीपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया।
     पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रामफल शिकारी फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता है। घर लौटने पर  पत्नी मुमताज को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद शराब पीने लगा। पत्नी भी शराब पीने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। रामफल ने टंगिया से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रामफल शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close