India News

धूर्त प्रेमी ने किया साथ जीने मरने का वादा..फिर प्रेमिका को जहर पीलाकर हुआ फऱार…मौत के बाद ऐसे पकड़ाया आरोपी

प्रेमिका को छोड़कर दूसरी लड़की से किया सगाई..जहर पिलाया

बिलासपुर—महिला को जहर पीले के लिए मजबूर करने वाले और फिर मौत के जिम्मेदार फरार आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम किरारी निवासी सुरेश साहू है। आरोपी और मृतिका दोनो विवाह करना चाहते थे। लेकिन आरोपी ने दूसरी लड़की से सगाई कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। और प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है।
मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी से है। 4 अप्रैल को मस्तूरी पुलिस को जानकारी मिली कि किरारी निवासी  22 साल की लड़की ने जहर पीकर आत्महत्या की प्रयास की है। घटना के बाद लड़की को ईलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। और ईलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जाच पड़ताल की कार्रवाई को अंजाम दिया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतिका और किरारी निवासी सुरेश साहू के बीच प्रेम सबध चल रहा था। दोनो शादी करना चाहते थे। लेकिन सुरेश साहू की सगाई किसी दूसरे लड़की से हो गयी।
सगाई के बाद दोनों के बीच रात्रि में वाद-विवाद हुआ। 5 अप्रैल को आरोपी सुरेश साहू ने प्रेमिका को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया। आरोपी ने बोला की हम दोनो साथ में जी नहीं सकते तो क्या मर नहीं सकते। क्या तुम मेरे साथ मरोगी । सुरेश के कहने पर प्रेमिका मरने के लिये तैयार हो गई।
आरोपी ने लड़की को कीटनाशक दवा पिलाया और फिर भाग गया। जांच के बाद आरोपी सुरेश साहू के खिलाफ मृतिका को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया। सुरेश साहू को आईपीसी की धारा 306  के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
किसान की पीट पीटकर हत्या,,,शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान,,,अज्ञात आरोपियों को तलाश रही पुलिस,,,गांव में दहशत
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close