India News

School Close-चक्रवात ‘दित्वा’ तेजी से भारत की ओर बढ़ा..स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट कैंसिल..हाई अलर्ट पर ये राज्य

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने 30 नवंबर तक तूफान के पहुंचने की संभावना जताई है। चक्रवात दित्वा ने थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में कहर बरपा के रखा है। जिसकी वजह से इन देशों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

School Close-चक्रवाती तूफान दित्वा श्रीलंका और कई एशियाई देशों में भारी तबाही मचाने के बाद अब भारत के तटीय इलाकों के करीब पहुंच चुका है।

School Close/भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के समुद्री क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान (cyclone ditwa) 30 नवंबर तक भारतीय तट के बेहद नजदीक पहुंच जाएगा और इसका असर अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा।

IMD के अनुसार शनिवार आधी रात तक चक्रवात तमिलनाडु के तट से लगभग 60 किलोमीटर दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में केंद्रित था। इसके चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बेहद भारी बारिश(cyclone ditwa) की संभावना जताई गई है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी सोमवार तक अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी है।

चक्रवात दित्वा ने पहले ही थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका में बड़े पैमाने पर जन-धन का नुकसान किया है। अब तक 500 से अधिक लोगों की मौत और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। भारत ने श्रीलंका के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भी भेज दी है।

तूफान (cyclone ditwa) के कारण समुद्र में हवा की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो रविवार को 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। समुद्र में 8 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही हैं। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी समुद्री हवाओं की तीव्रता 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई है।

School Close/खराब मौसम के कारण चेन्नई एयरपोर्ट ने 29 और 30 नवंबर के बीच कुल 54 फ्लाइटें रद्द कर दी हैं। मदुरै, तिरुचिरापल्ली, सलेम, बेंगलुरु, हैदराबाद और जाफना की उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। अधिकारियों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया और लोगों से बिना जरूरी काम के एयरपोर्ट आने से बचने की अपील की है।

स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। पेरम्बलुर, तंजावुर, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, तिरुवरुर, तिरुचि, पुदुचेरी और कराईकल सहित कई जिलों में 29 नवंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे।

मछुआरों को विशेष चेतावनी जारी करते हुए समुद्र में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। IMD (cyclone ditwa) के मुताबिक समुद्र की स्थिति “बहुत खराब” है और यह आगे “बेहद खराब” स्तर पर पहुंच सकती है। तंजावुर और नागपट्टिनम में करीब 3,500 नावों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया गया है। तटीय गांवों में राहत और बचाव टीमें 24 घंटे तैयार हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
cgwall