Casibommarsbahis girişMarsbahisJojobetJojobet Giriş

नौकरी लगाने के नाम पर गैंगरेप, रिटायर्ड PWD कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है। PWD में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग बालिका से पिछले आठ साल तक सामूहिक दुष्कर्म 6 आरोपियों ने किया। नाबालिग का पहली बार जब वो 14 साल की थी तब रेप हुआ था, जिसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान लिया और रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

पीड़िता ने 30 जनवरी को अपनी मां के साथ दुर्ग के महिला थाने पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2018 से 2025 के बीच 6 आरोपियों ने जब वो नाबालिग थी तक से लेकर अबतक के कई बार रेप किया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकी देते हुये पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिए। करीब आठ साल तक आरोपियों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों के अत्याचार की वजह से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो गई, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन आरोपी फरार है,जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला महिला थाना क्षेत्र का है। 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत की। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) BNS एवं POCSO Act की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

जाँच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जनवरी को बुजुर्ग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीँ 1 फरवरी को गोविंद सिंह नागवंशी को पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष, निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव

विजय स्वाइन,उम्र 37 पता दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई।

अनिल चौधरी, उम्र 60 पता ज़ोन वन खुर्शीपार।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles