CasibomjojobetJojobet Girişjojobet güncel giriş

छत्तीसगढ़: एजुकेटर के संविदा पद पर भर्ती हेतु अनंतिम सूची जारी

छत्तीसगढ़।गौरेला पेंड्रा मरवाही।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक वाल्यावस्था एजुकेटर के संविदा पद पर भर्ती के लिए अनंतिम सूची जारी कर दिया गया है।

इस संबंध में दावा आपत्ति 16 मार्च शाम 5:30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। अतंनित सूची कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

इसके साथ ही जिले की वेबसाईट पर प्राप्त किया जा सकता है। दावा आपत्ति पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास पेण्ड्रा, पिनकोड 495119 के पते पर स्वीकार होंगे।

दावा आपत्ति अवकाश के दिनों में भी स्वीकार किये जायेगे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles