Ppf scheme: हर महीने सिर्फ 7,000 रुपये बचाकर पाएं 57.72 लाख! PPF स्कीम की गारंटीड कमाई लाखों में
PPF एक सुरक्षित सरकारी बचत योजना है, जिसमें हर महीने 7,000 रुपये जमा करके 25 साल में करीब 57.72 लाख रुपये का बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. इसमें ब्याज और टैक्स दोनों का फायदा मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं.

Ppf scheme/निवेश की दुनिया में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहने वालों के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) आज भी सबसे भरोसेमंद स्कीम मानी जाती है।

यह भारत सरकार की विशेष बचत योजना है, जिस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। यही वजह है कि इसमें निवेश किया गया पैसा सुरक्षित रहता है और ब्याज के साथ लगातार बढ़ता रहता है।
खास बात यह है कि यदि कोई व्यक्ति हर महीने सिर्फ 7,000 रुपये PPF में जमा करता है, तो लंबे समय में वह 57.72 लाख रुपये तक का बड़ा फंड तैयार कर सकता है।
Ppf scheme/पीपीएफ एक लंबी अवधि की सरकारी स्कीम है, जिसकी लॉक-इन अवधि 15 साल है। यह निवेश न केवल सुरक्षित है, बल्कि इसमें मिलने वाला ब्याज दर भी फिक्स रहता है। वर्तमान में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसकी सुरक्षा, गारंटीड रिटर्न और टैक्स छूट इसे आम निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाती है।
यह स्कीम विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बच्चों की पढ़ाई, शादी या अपने रिटायरमेंट के लिए धन इकट्ठा करना चाहते हैं।
कैसे बनेगा बड़ा फंड?Ppf scheme
Ppf scheme/अगर कोई निवेशक हर महीने 7,000 रुपये यानी सालाना 84,000 रुपये इस स्कीम में जमा करता है, तो 15 साल में कंपाउंडिंग की मदद से यह राशि लगभग 20 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। वहीं अगर निवेश की अवधि 25 साल तक जारी रखी जाए, तो इसका असर और बड़ा दिखाई देता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की ताकत से यही पैसा बढ़कर लगभग 57.72 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।
Ppf scheme/पीपीएफ उन लोगों के लिए आदर्श विकल्प है जो बिना जोखिम के सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। यह नौकरीपेशा लोगों, छोटे कारोबारियों और सुरक्षित निवेश करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है।
PPF का एक और बड़ा लाभ यह है कि इसमें किए गए निवेश पर आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि और उस पर मिला ब्याज भी पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। यानी जहां निवेशक को सुरक्षित रिटर्न मिलता है, वहीं टैक्स बचत का भी पूरा फायदा मिलता है।


