
Bilaspur NewsChhattisgarh
डिप्टी सीएम समेत दिग्गज नेताओं ने चलाया झाडू…यहां स्थापित होगी दीनदयाल की भव्य प्रतिमा..पार्षद दुर्गा ने किया 5 लाख एलान
दीनदयाल मतलब..विचारधारा की संस्था...हमें पार्टी से जुड़कर गर्व
बिलासपुर—भाजपा नेताओं ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बिलासपुर स्थित पंडित दीनदयाल स्थित में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक,धरमजीत सिंह,सुशांत शुक्ला,जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने पितृ पुरूष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किया। इस दौारन कार्यकर्ताओं के साथ दिग्गज नेताओं ने गार्डन में झा़डू लगाया। स्वच्छता ही जनसेवा का संदेश भी दिया। जयंति कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किया।
विश्व को आधुनिक राजनीति को नई दिशा…
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक और चिंतक हुए हैं। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी है । दीनदयाल का मूलमंत्र रासत के अनुरूप देश का विकास हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे…इस मंत्र के साथ लगातार कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,बाबा साहब अंबेडकर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभी ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से जुड़ा है । भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही हैं।
दीनदयाल मतलब संस्था
ॉबिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कौशिक ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मतलब विचारधारा से है। वह एक संस्था से कहीं अधिक थे। आज की भारतीय जनता पार्टी उनकी लगन और परिश्रम की देन है। वे कुशल संगठनकर्ता के साथ बहुत बड़े राष्ट्रचिंतक भी थे।
जन्मदिवस पर सदस्यता अभियान को गति
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का रास्ता तय किया है। इस पावन दिन में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देता हूं। साथ ही सभी से आह्वान भी करता हूं कि एक एक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाकर पंडित दीनदयाल के प्रति अपनी सच्ची आस्था और श्रद्धा को प्रकट करें।
प्रतिमा के लिए दुर्गा ने दिया पांच लाख..
इस दौरान वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर के पार्षद दुर्गा सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा के लिए पांच लाख मद से पांच लाख रूपये देने का एलान किया। दुर्गा सोनी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी कि महामानव की प्रतिमा स्थापना में उनका योगदान होगा। पंडित दीनदयाल गार्डन में भव्य प्रतिमा स्थापित होने से एकात्म मानववाद के सच्चे पोषक के विचारधाा को जन जन तक पहुंचाने में आसानी होगी। दुर्गा ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है मैं उस पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं..जिन्होने देश के एक एक नागरिकों के लिए ना केवल चिंतन किया। बल्कि अपना सर्वस्व अर्पित भी किया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने भी दुर्गा सोनी के एलान पर कहा कि निश्चित रूप से यह स्वागत योग्य कदम है। यदि भव्य प्रतिमा के स्थापना में किसी प्रकार की राशि की जरूरत होगी। घोषणा करता हूं कि संसाधनों के लिए निगम प्रशासन से हर संभव सहयोग किया जाएगा।