New SUV Launch- 2025 में धमाका करने को तैयार SUV बाज़ार, मारुति–टाटा–किआ की नई कारों से बढ़ेगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा

मारुति सुजुकी अपने पहले इलेक्ट्रिक यात्री वाहन e-Vitara के साथ इस रेस में बड़ा दांव लगाने जा रही है। कंपनी इसे नए हार्टेक्ट ई स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है और दावा है कि ये SUV एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी। e-Vitara को 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

New SUV Launch/साल के अंतिम महीनों में भारतीय SUV बाज़ार एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ जैसे दिग्गज अपने-अपने सेगमेंट में नई और अपग्रेडेड SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

New SUV Launch/इलेक्ट्रिक से लेकर पेट्रोल वेरिएंट और नेक्स्ट-जेन अपडेट तक, आने वाला समय कार खरीदारों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है।

मारुति सुजुकी अपने पहले इलेक्ट्रिक यात्री वाहन e-Vitara के साथ इस रेस में बड़ा दांव लगाने जा रही है। कंपनी इसे नए हार्टेक्ट ई स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है और दावा है कि ये SUV एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देगी। e-Vitara को 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

New SUV Launch/12.3 इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाएंगे। कंपनी 2 दिसंबर 2025 को इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

टाटा मोटर्स भी हैरियर और सफारी को पहली बार पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ पेश करने जा रही है।

नया 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 168 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देगा। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। पेट्रोल वेरिएंट की लॉन्चिंग 9 दिसंबर 2025 को होगी।

सिएरा ICE मॉडल के लोकार्पण के बाद, टाटा की यह रणनीति बड़ी खरीदार संख्या को आकर्षित कर सकती है, क्योंकि पेट्रोल मॉडल डीजल की तुलना में अधिक किफायती विकल्प देंगे।

इस सूची में सबसे आकर्षक नाम किआ की नेक्स्ट-जेन सेल्टोस का है।New SUV Launch

नई सेल्टोस की विश्वस्तरीय लॉन्चिंग/New SUV Launch

कंपनी 10 दिसंबर 2025 को कोरिया में नई सेल्टोस की विश्वस्तरीय लॉन्चिंग करने जा रही है। 2026 की शुरुआत तक इसका भारतीय बाज़ार में आगमन संभावित है। लॉन्च के बाद से देश में किआ की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सेल्टोस अब तक के सबसे बड़े परिवर्तन से गुजरने वाली है। SUV में नया डैशपैनल और केबिन डिज़ाइन देखने को मिलेगा। किआ अपने मौजूदा 1.5 NA पेट्रोल, 1.5 टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीज़ल इंजनों को आगे भी जारी रख सकती है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध होते रहेंगे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles