
Bilaspur NewsChhattisgarh
धान खरीदी में पकड़ाया नया फर्जीवाड़ा..बेचने को धान नहीं..लेकिन आरोपी ने कटवाया लिया सैकड़ों क्विटंल का टोकन…कलेक्टर टीम का खुलासा
संयुक्त टीम ने फर्जावाड़ा का किया खुलासा..एक बोरी धान नहीं..कटवा लिया टोकन
बिलासपुर—कलेक्टर की संयुक्त टीम ने जांच पडताल के दौरान धान खरीदी में नया तरीका का घोटाला सामने लाया है। संयुक्त टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान ऐसा प्रकरण सामने लाया है..सामान्य स्तर पर अधिकारियों ने इस प्रकार के घोटाले की कल्पना नहीं की होगी। दरअसल कलेक्टर आदेश पर तैयार राजस्व,खाद्य और मण्डी संयुक्त टीम ने गनियारी के नेवरा धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी को पकड़कर कोचियों को बड़ा झटका दिया है।
, धान खरीदी की प्रक्रिया पर जिला प्रशासन की टीम लगातार कोचियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में संयुक्त जांच टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान ऐसे मामले का खुलासा किया है..जिस तरफ किसी की नजर नहीं जाती है। दरअसल टीम ने एक जगह पाया कि घर में एक बोरी धान नहीं है। लेकिन आरोपी तथाकथित किसान ने अच्छी खासी संख्या में टोकन कटवा कर रखा है। मामला गनियारी के धान खरीदी केन्द्र नेवरा का है। खुलासा के बाद टीम ने तथाकथित किसान से रकबा समर्पण कराया है। बताया जा रहा है कि किसान किसी कोचिया अथवा दलाल के धान को अपने टोकन से खपाने की फिराक में ता। लेकिन तरकीब काम नहीं आयी।
रकबा को कराया गया समर्पण
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी के ग्राम नेवरा में तहसीलदार सकरी और नायब तहसीलदार गनियारी ने धावा बोला। किसानों के पास मौजूद धान की जाँच कार्रवाई को अंजाम दिया। भदौरिया ने बताया कि ग्राम नेवरा का किसान रामनारायण ने सोमवार को 386 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए टोकन कटाया । किसान के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर केवल 100 क्विंटल धान ही मिला। जानकारी के बाद किसान से अतिरिक्त 286 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।
टोकन से बहुत कम पाया गया धान
अनुराग भदौरिया ने जानकारी दी कि गनियारी का किसान छोटेलाल ने 75 क्विंटल धान का टोकन कटाया । लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान किसान से मात्र 20 क्विंटल धान मिला। इसके बाद किसान से अतिरिक्त 55 क्विंटल धान का रकबा समर्पण राया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम लिम्हा में भी ऐसा ही मामला सामने आया। किसान शुकवार सिंह गौर ने 100 क्विंटल धान विकय के लिए टोकन लिया। लेकिन भौतिक सत्यापन में सिर्फ तीस क्विटंल धान बरामद हुआ। टीम ने जांच पड़ताल के बाद किसान से अतिरिक्त धान का रकबा समर्पण कराया है।
एक दाना धान नहीं..300 क्विटंल का टोकन
कोटा एसडीएम धान उपार्जन केन्द्र पिपरतराई का निरीक्षण किया । मौके पर उपस्थित किसान रम्हाई से 59 बोरी पुराना और खराद धान बरामद किया गया। धान को जब्त कर समिति प्रबंधक के हवाले किया गया। टीम ने निर्देश दिया कि बरामद 31 जनवरी 2025 के बाद वापस किया जाएगा। तहसील बेलगहना में राजस्व विभाग टीम ने धावा बोलकर मझगवां निवासी किसान जाहितर सिंह 160 क्विंटल धान का टोकन दिनांक 20 जनवरी को केन्दा सोसायटी से कटवांया। सत्यापन के दौरान पाया गया किसान से एक बोरी भी धान नहीं पाया गया। इसके अलावा ग्राम कटरा निवासी रवि प्रकाश ने 20 जनवरी को 300 क्विंटल धान का टोकन केंदा सोसायटी से कटवाया। जबकि उसके उसके पास एक दाना धान भी नहीं था इसके बाद सेवा सहकारी समिति केन्दा प्रबंधक को रकबा समर्पण का निर्देश दिया गया है।