
India News
लोकसभा अध्यक्ष ने किया बिलासपुर के बेटे का सम्मान…डॉ. गिरधारी ने ग्लोबल अवार्ड किया प्रदेशवासियों को समर्पित..कहा..सब कुछ जनता का
नई दिल्ली में सम्मानित हुए डॉ.गिरधारी..ब्रम्हलीन गुरूदेव शारदानन्द को किया याद
बिलासपुर—अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रयास से नई दिल्ली में अग्र अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देश के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में जनपथ मार्ग पर स्थित डा अंबेडकर इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में किया गया। भव्य समारोह में बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार और दैव संपद मण्डल के कर्ताधर्ता डॉ.गिरधारी लाल अग्रवाल को ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबन अवार्ड से सम्मानित डॉ. गिरधारी अग्रवाल ने उपलब्धि के साथ ना केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अग्र अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 5 जनवरी को किया गया।
ग्लोबल आइकान अवार्ड
बीते रविवार नई दिल्ली में जनपद मार्ग स्थित डॉ.अम्बेडकर इन्टनेशनल ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में अलंकरण सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश विदेश के अग्र हस्तियों समेत देश दूनिया के नामचीन हस्तियों शिरकत किया। गीता मनीषी संत स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम का मान सम्मान बढ़ाया।
साहित्य,आध्यात्म का पुंज
अखिल भारतीय कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक चिंतक साहित्यकार बिलासपुर के नामचीन हस्ति डॉ गिरधारी अग्रवाल को अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकान अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान गीता मनीषी संत स्वामी ज्ञानानन्द ने डॉ.गिरधारी अग्रवाल को साहित्यिक और आध्यात्मिक शक्ति का पुंज बतया। डॉ. अग्रवाल को ” अग्र गौरव ” की उपलब्धि को बिलासपुर समेत छत्तीसगढ अग्र समाज ने गौरवान्वित करने वाला बताया है।
डॉ.अग्रवाल ने सम्मान का बढ़ाया सम्मान
कार्यक्रम को संबोधित कर संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने बताया कि डॉ.गिरधारी नायक की साहित्य,आध्यात्मिक और सामाजिक चिंतन से ना केवल समाज बल्कि बिलासपुर, छत्तीसगढ़ समेत देश गौरवशाली महसूस कर रहा है। ग्लोबल अवार्ड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। निश्चित रूप से डॉ. गिरधारी अग्रवाल ने ग्लोबल आइकान सम्मान लेकर संगठन का सम्मान बढ़ाया है।
श्रीकृष्ण के संदेश को बनाया कर्म
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श और सिद्धांत पांच हजार वर्षों बाद आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर अग्रवाल समाज ने देश के विकास में चहुूमुंखी योगदान दिया है। अनेक सामाजिक प्रकल्प, धर्मशालाएं, अस्पताल, विद्यालय, गोशाला, राष्ट्रीय आपदा में सेवा देकर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाया है। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने महाभारत युद्ध में योगेश्वर श्रीकृष्ण के श्रीमुख से निकले श्रीमद्भगवद्गीता को अपना कर्म बनाया। देश समाज और प्रजा हित में अपना सर्वस्व भेंट किया है। समारोह में ना केवल देश के कोने कोने से बल्कि विदेश से नामचीन हस्थियों ने शिरक किया। इस दौरान डॉगिरधारी अग्रवाल समेत लंदन से रश्मि और सिंगापुर से हर्षवर्धन गोयल को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से अतिथियों ने सम्मानित किया। सम्मानित किया गया।
डॉ.अग्रवाल ने बढ़ाया प्रदेश का मान
जानकारी देते चलें कि कटघोरा कोरबा में जन्मे बिलासपुर निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.गिरधारी नायक धार्मिक,आध्यात्मिक और साहित्यक जगत में जाना पहचाना नाम है। उन्होने कई किताबें लिखी है। गीता का हिन्दी अनुवाद के अलावा महाराजा अग्रसेने पर लिखी गयी किताब को देश में पढ़ा जाता है। डॉ.अग्रवाल का सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता है।