Bilaspur NewsChhattisgarh

लिव इन रिलेशन-प्रेमी लड़के ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला…फरार आरोपी के पीछे पुलिस…घायल लड़की को किया गया अस्पताल में भर्ती

गंभीर रूप से घायल लड़की अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर—-थाना सरकंडा क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहने वाले लड़के ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण पर पुलिस अधिकारी उदयन बेहार ने बताया कि नीलू कश्यप और आरोपी प्रेमी सनत कश्यप लम्बे समय से लिव इन रिलेशन में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोश में सनत कश्यप ने प्रेमिका नीलू कश्यप पर चाकू से हमला किया है। 
      उदयन बेहार ने बताया कि बहरहाल इलाज के लिए नीलू कश्यप को अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CG NEWS:बी.एड. डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश जारी, DEO ने ज़ारी किया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close