Latest Gold Price- सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, सोना 96,000 के पार, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग!

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,362.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 36.76 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Latest Gold Price-सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी की कीमत 1.07 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 495 रुपए बढ़कर 96,359 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि सोमवार को 95,864 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 88,265 रुपए हो गई है, जो कि पहले 87,811 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 72,269 रुपए हो गया है, जो कि पहले 71,898 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 1,440 रुपए बढ़कर 1,07,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,05,560 रुपए प्रति किलो थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों द्वारा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता अपडेट की प्रतीक्षा के कारण सोने की कीमत 3,315-3,320 डॉलर और 97,000 रुपए के आसपास स्थिर रही है। सकारात्मक और एक मजबूत टैरिफ डील सोने को 95,000 रुपए से नीचे की ओर धकेल देगी, जबकि कोई भी असंतुष्ट टिप्पणी कीमत को 98,500 रुपए और 3,360 डॉलर के आसपास ले जा सकती है। आने वाले सप्ताह में यूएस सीपीआई नंबरों पर भी निवेशकों की निगाहें हैं।

January News Rules: जनवरी में कई नए नियम लागू होंगे। बैंकिंग और शेयर मार्केट इसमें शामिल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,362.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 36.76 डॉलर प्रति औंस पर थी।

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,197 रुपए या 26.51 प्रतिशत बढ़कर 96,359 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,983 रुपए या 24.39 प्रतिशत बढ़कर 1,07,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

इसके अतिरिक्त, त्रिवेदी ने बताया कि पिछले सप्ताह आरबीआई द्वारा 0.50 प्रतिशत की दर में कटौती के कारण रुपया 85.67 के करीब स्थिर होकर सकारात्मक स्तर पर पहुंच गया। इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी सीपीआई डेटा डॉलर इंडेक्स के लिए एक प्रमुख चालक होंगे, जिससे रुपया 85.25 और 86.00 के बीच सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।”

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *