Bilaspur NewsChhattisgarh

बैठक में बरसे कलेक्टर…उप संचालक को थमा दिया नोटिस…कहा..गांठ बांध ले…टॉप तीन में होना चाहिए बिलासपुर का नाम

कर्मचारियों को कलेक्टर की वार्निंग..देना ही होगा परिणाम

बिलासपुर—-किसान क्रेडिट कार्ड में लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने कृषि उपसंचालक पीडी हथेश्वर को सीधे सीधे नोटिस थमा दिया है। अवनीश शरण ने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप की भी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाए। चेतावनी भरे अंदाज में उन्हों ने दुहराया कि राज्य स्तर पर हर योजना में बिलासपुर को प्रथम तीन स्थान में देखना चाहता हूं। 
कलेक्टर अवनीश शरण ने मंथन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारिोयं के साथ बैठक किया। जोर देते हुए कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकता वाली किसी भी योजना मेैं ठिलाई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। काम काज समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड में लापरवाही के आरोपी में उप संचालक कृषि विभाग पीडी हथेश्वर को शो कॉज नोटिस थमाया दिया।
         कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तर पर बिलासपुर जिला हर योजना में प्रथम तीन में आना चाहिए। अधिकारी गांठ बांध ले कि उन्हें लक्ष्य को सामने रखकर काम करना ही होगा। कमजोर प्रदर्शन वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करूंगा। कलेक्टर ने इस दौारन पर्यावरण संरक्षण के लिए चारों ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट मशील जल्द चालू करने की बात कही। उन्होने बताया कि अभियान महात्मां गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।
 कलेक्टर ने बताया कि विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण और टूल किट के लिए  78 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। राज्य स्तर पर परीक्षण के बाद 37 हजार आवेदन सत्यापन के लिए आये हैं। सत्यापान का काम ग्राम पंचायत स्तर पर कर  15 दिनों में करने को कहा गया है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने में रूचि नहीं दिखाने पर चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सघन कैम्प लगाया जाए। देखने में आ रहा है कि शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने में लोग उदासीनता दिखा रहे हैं। उन्हें अभियान चलाकर योजना के लाभ के बारे में बताया जाए।    सिकल सेल की जांच निजी स्कूलों के बच्चों में भी कराया जाए। हर समय प्रयास हो कि सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे। एनएचएम के तहत डेढ़ सौ रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही शुरू करें। कलेक्टर ने योजना के तहत स्कूलों में धीमी गति को लेकर नाराजगी भी जाहिर किया। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के ऐसे हितग्राही जिनका  निधन हो गया है। ऐसे लोगों का नाम योजना की पात्रता सूची से तत्काल हटाएं।
मोर संगवारी में बोले डिप्टी सीएम...अब घर बैठे होंगे 27 काम...यहां बनाएंगे 55 लाख का बिलासपुर प्रवेश द्वार..मां के नाम रोपा पीपल
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close