India vs Australia- बुमराह ने पर्थ में खोला पंजा, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

India vs Australia/भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सातवीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया, और इस तरह से वे महान कपिल देव के साथ इन देशों में किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अधिक पांच विकेट लेने के मामले में बराबरी पर आ गए।

India vs Australia/बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दौरान सेना परिस्थितियों में भारत के सर्वकालिक महान गेंदबाज के रूप में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि जोड़ ली। ऐतिहासिक रूप से सेना देशों में भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है और 2000 के दशक में टीम ने रिकॉर्ड में सुधार किया है। कपिल देव के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेना देशों में सबसे ज्यादा 7 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं। एक तरह इस मामले में जहां बुमराह ने कपिल की बराबरी की है।

India vs Australiaवहीं दूसरी ओर उन्होंने सबसे तेजी से इस कमाल को करने में कपिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। सेना देशों में 7 बार 5 प्लस विकेट लेने के लिए बुमराह ने जहां सिर्फ 51 पारियां खेली, वहीं कपिल देव ने ऐसा 62 पारियों में किया था।

अब सेना देशों में 27 टेस्ट में बुमराह ने 22.55 की औसत से 118 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 रहा है। उन्होंने कुल सात बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने कपिल (7) के साथ बराबरी की है और उनके बाद बीएस चंद्रशेखर, जहीर खान (छह बार पांच विकेट) और बिशन सिंह बेदी, अनिल कुंबले (पांच बार पांच विकेट) का नंबर आता है।

टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले वे केवल पांचवें भारतीय कप्तान हैं, उनसे पहले वीनू मांकड़ (एक), बिशन (आठ), कपिल (चार) और कुंबले (दो) ने ऐसा किया है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले आखिरी भारतीय कप्तान कुंबले (5/84) थे, जिन्होंने 2007 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यह कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 337 रनों से जीता था। बुमराह ने जोहान्सबर्ग, मेलबर्न, नॉटिंघम, नॉर्थ साउंड, किंग्स्टन, केपटाउन, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और पर्थ में पांच विकेट लिए हैं, जिससे वह सभी परिस्थितियों में खेलने वाले एक शानदार गेंदबाज बन गए हैं।India vs Australia

David Warner T20 Century -डेविड वॉर्नर का विराट धमाका, BBL में जड़ा तूफानी शतक, रोहित शर्मा को पछाड़ा.. लेकिन बेकार गई ऐतिहासिक पारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles