IAS Transfer 2025: चार आईएएस अफसर इधर से उधर

Ias transfer 2025।तेलंगाना सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला किया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार जिन अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें सरफराज अहमद: 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सरफराज अहमद को हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। वह पहले हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) के महानगर आयुक्त थे।
एन.वी.एस. रेड्डी: 1993 बैच के आईआरएएस अधिकारी एन.वी.एस. रेड्डी को, जो 2007 से HMRL के प्रबंध निदेशक थे, इस पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें तेलंगाना सरकार के शहरी परिवहन सलाहकार के रूप में दो साल के लिए नियुक्त किया गया है।
कृष्ण आदित्य एस.: 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्ण आदित्य एस. को इंटरमीडिएट शिक्षा निदेशक के पद से हटाकर तेलंगाना सरकार के समाज कल्याण आवासीय शैक्षिक संस्थानों के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।IAS Transfer 2025
श्रुति ओझा: अध्ययन अवकाश से लौटीं 2013 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति ओझा को महिला एवं बाल विकास एवं अनुसूचित जाति विभाग का निदेशक बनाया गया है।
कोटा श्रीवत्स: 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कोटा श्रीवत्स को एचएमडीए के संयुक्त महानगर आयुक्त (सामान्य) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें एचएमडीए सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।IAS Transfer 2025










