Chhattisgarh

IAS Posting: IAS सुबोध सिंह ने दी ज्वाइनिंग, चीफ़ सेक्रेटरी से भी मिले

IAS Posting/रायपुर। IAS सुबोध सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आये हैं। उन्होंने आज दोपहर बाद मंत्रालय पहुंचकर ज्वाइनिंग दी और चीफ सेकरेट्री अमिताभ जैन से भी मुलाकात की।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

1997 बैच के IAS सुबोध सिंह पांच साल केंद्र में रहने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

उनकी पोस्टिंग का आदेश जल्द ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले ही डीओपीटी ने सुबोध सिंह को रिलिव किया था।

रिलिविंग आर्डर में इस बात का उल्लेख था कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उन्हें रिलिव करने का फैसला किया है। चर्चा है कि सरकार सुबोध सिंह के साथ ही अमित कटारिया को भी पोस्टिंग दे सकती है।

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं और अपने करियर में रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

रमन सरकार के समय सुबोध सिंह उनके करीबी अफसरों में गिने जाते थे। छत्तीसगढ़ में रहते हुए उनकी छवि निर्विवाद अधिकारी के रूप में रही।

साल 2018 में जब प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार आई तब कई अफसर रमन सरकार के विश्वस्त मान लिए गए थे। कई IAS और IPS अधिकारी डेपुटेशन पर दिल्ली चले गए। इनमें सुबोध सिंह भी शामिल थे।

दिल्ली में केन्द्र सरकार ने उन्हें जनवरी 2020 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव बनाया। इसके बाद जून साल 2023 में उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक बनाया गया।

CG Election 2025: नगर निगम कोरबा में 6.36 फीसदी मतदान
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close