दुर्ग में दिल दहला देने वाली हत्या: करवाचोथ के दिन पति की लाश संदिग्ध हालत में मिली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां करवा चौथ के व्रत में लगी पत्नी को अगले दिन उसके पति की रक्त लथपथ लाश मिल गई। यह घटना मोहले क्षेत्र में घटित हुई, जिससे इलाके में डर का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनिल यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दुर्ग के शिवपारा क्षेत्र का निवासी था। वह ई-रिक्शा चलाता था और पुताई का काम भी करता था। घटना की सुबह उसकी लाश बिजली विभाग कार्यालय के सामने मिली, जिस पर चोट के गंभीर निशान थे।

घटना से पहले शुक्रवार रात अनिल अपने घर से निकला था, लेकिन वापसी नहीं हुई। उसकी पत्नी व्रत में लगी हुई थी और सुबह पति के लौटने का इंतजार कर रही थी। जब वह नहीं लौटा, तब पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया गया है कि हत्या पत्थर से कुचलकर की गई होगी।

मुकाम पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और मामले की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

Chhattisgarh chief secretary : छत्तीसगढ़ को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने की उम्मीद, इन दो सीनियर IAS अफसरों की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारी

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles