India News

Health Tips-डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, मिल सकता है नेचुरल राहत

Health Tips-आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और असंतुलित खानपान के कारण डायबिटीज एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। भारत में हर साल लाखों लोग इस मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की चपेट में आ रहे हैं।

हालांकि, आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियों का वर्णन है जो ब्लड शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

त्रिफला पाउडर: पेट भी साफ, शुगर भी काबू में
त्रिफला चूर्ण का सेवन लंबे समय से आयुर्वेद में पाचन और आंतों की सफाई के लिए किया जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है? त्रिफला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स न केवल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, बल्कि डायबिटीज मरीजों को कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत देते हैं।

आंवला: विटामिन C से भरपूर और शुगर फ्रेंडली
आंवला यानी भारतीय गूजबेरी को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो न केवल इम्युनिटी बढ़ाते हैं बल्कि शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मददगार होते हैं। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से न केवल पाचन सुधरता है बल्कि शरीर की कोशिकाएं भी अधिक सक्रिय होती हैं, जिससे शुगर लेवल बैलेंस में रहता है।

एलोवेरा जूस: नेचुरल शुगर बैलेंसर
एलोवेरा के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए एलोवेरा जूस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शुगर मेटाबॉलिज्म को सही रखते हैं। अगर आप हर सुबह खाली पेट एक कप एलोवेरा जूस पीना शुरू करें, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होने लगेगा।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
Back to top button
CG ki Baat