
Chhattisgarh
52 साल झण्डा नहीं फहराया…अब कर रहे दिखावा…बोले नेता प्रतिपक्ष महंत…एकजुट नहीं थे..इसलिए हारे..लेकिन नहीं बनूंगा अध्यक्ष
कांग्रेस नेताओं के बच्चों के घर सीबीआई मार रही छापा
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत निजी कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर पहुंचीं। महंत ने कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की बधाई दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कबूल किया कि कांग्रेस संगठित नहीं थी… इसलिए विधानसभा चुनाव में हार हुई। डॉक्टर महंत ने कहा कि चुनाव हार के बाद संगठन में परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनने वाले हैं। इस दौरान उन्होने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि 52 साल से झँँडा नहीं फहराया। अब हर घर झंडा लगाने की बात कर रहे है।
Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने कहां कि कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के घर में सीबीआई ने छापा मारा था। ऐसी स्थिति में अपनों के साथ होना बहुत जरूरी है। चाहे सीबीआई छापा मारे या ईडी कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है। महंत ने बताया कि भाजपा का आरोप है कि पीएससी भर्ती में घोटाला हुआ है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम ने कांग्रेस नेताओं के बच्चों या संपर्क वालों के यहां छापा मारा। सीबीआई ने राजेंद्र शुक्ला के यहां किसी प्रकार की दस्तावेजी गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
आपने सीबीआई रिपोर्ट आने से पहले ही क्लीन चिट दे दिया। सवाल पर चरण दास महंत ने कहा कि मैं दस्तावेजी जानकारी आधार पर सही बात कह रहा हूं। किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। मुझे सीबीआई से जानकारी लेने की जरूरत भी नही है..क्या ईडी से डर लगता है के सवाल पर महंत ने कहा कि हम लोग निडर है..हमें किसी से डर नहीं लगता है। ना हम डरने वाले ही हैं।
विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा अब रायपुर में उप चुनाव होने जा रहा है । कांग्रेस की क्या तैयारी है। डॉक्टर महंत ने कहा कि कांग्रेस अब संगठित हो गई है। हम रायपुर चुनाव जीतने वाले हैं। सबको मालूम है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस एकजुट नहीं थी। आप लोगों को भी पता है कि कि कांग्रेस की क्या स्थिति थी। किसी से कुछ छिपा नहीं है। इसलिए हम चुनाव हारे…लेकिन अब हम संगठित हैं। आने वाले समय में सरकार भी बनाने जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के सवाल पर महंत ने कहा कि चुनाव के बाद समीक्षा होती है। समीक्षा में पाई गई कमियों को दूर करने को लेकर संगठन में बदलाव होता है। जल्द ही प्रदेश संगठन में भी बदलाव दिखाई देगा। मंहत ने दुहराया कि हार की वजह कांग्रेस में एकजुटता की कमी थी।
इतनी साफगोई वाले बयान से जाहिर होता है कि आप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि छह बार जिम्मेदारी संभाल चुका हूं। अभी जो जिम्मेदारी मिली है उसी में खुश हूं। मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने का ऑफर भी आया। लेकिन इनकार कर दिया है।
कभी जो गाय की बात करते थे..उनका मुद्दा तिरंगा बन गया..जो तिरंगा की बात करते थे..उन्होने गाय का मुद्दा पकड़ लिया। सवाल पर महंत ने कहा कि आजादी के 52 साल बाद तक संघ कार्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया। अब तिरंगा घर-घर फहराने की बात करते हैं। मैं रायपुर से आ रहा हूं मुझे किसी भी घर पर तिरंगा दिखाई नहीं दिया। दरअसल यह सब नाटक है।
भारतीय जनता पार्टी ने आजादी की विभीषिका के कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। महंत ने कहा कि तत्कालीन समय स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए ही भारत और पाकिस्तान बना। बड़े नेताओं ने समझ बुझकर ही विभाजन को स्वीकार किया। अब पुरानी बातों को यदि खंगालेंगे तो कई बातें सामने आएंगे।
https://youtu.be/lpiD-BruXIg?si=43v0w_hzAZR435sd