
Chhattisgarh
नशा कारोबारियों की खैर नहीं…अपर सचिव ने दिया आदेश…इन पर करें कठोर कार्रवाई ..बैठक में कलेक्टर ने बताया..ऐसे करेंगे धान खऱीदी
नशे के कारोबारियों के खिलाफ उठाया जाएगा सख्त कदम...पुलिस कप्तान
बिलासपुर—मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिगुआ ने मंथन सभागार पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में अपर सचिव ने शासन की योजनाओं की समीक्षा कर प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जल्द ही धान खरीदी का काम शुरू होने वाला है। इस दौरान खासकर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए।
अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने नशे के फैलाव पर चिंता जाहिर किया। पिंगुआ ने नशे के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के साथ ही जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे से सभी तरह के अपराध का जन्म होता है। रोकथाम पर गंभीरता से प्रयास किया जाना चाहिए। अभियान में विशेषकर युवाओं को शुरू से ही नशे की बुराईयां से अवगत कराया जाए। बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह समेत सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रभारी सचिव पिंगुआ ने कहा कि नशे के विनाश के लिए सभी को आगे आना होगा। नशा करने वालों से ज्यादा दोषी नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वालों का हैं। इसलिए ऐसे लोगोंम पर ज्यादा कड़ाई की जरूरत है। बैठक के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले छह माह में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है।
बैठक में पिंगुआ ने आगामी 14 नवम्बर से शुरू हो रहे राज्य सरकार के सबसे बड़े धार खरीदी अभियान की भी जानकारी ली। बताया कि खरीदी केन्द्रों पर चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारी कर ली गई है। इस साल 7.80 लाख मीटरिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य है। बारदाने और किसानों को भुगतान समेत तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पिंगुआ ने सीएमआर, एमएमआर, कुपोषण की जानकारी ली। आरोग्य मेले की उपयोगिता को समझा। कृषि विभाग के अधिकारियों से धान के बदले अन्य फसल जैसे दलहन-तिलहन की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नये-नये किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाएं। एक ही किसान को बार-बार हर योजना का लाभ नहीं दिलाना चाहिए।
मछलीपालन, बकरीपालन जैसी योजनाओं से लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया..पिंगुआ ने जानकारी ली। जोगीपुर गौ अभ्यारण्य की प्रगति से भी अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया गया। उन्होंने पीएम जनमन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की।