जनवरी में शुरू होगा जगदलपुर में सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का निर्माण, कैंसर क्लिनिक का काम भी जल्द: स्वास्थ्य मंत्री का विधानसभा में आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, जगदलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा गरमाया रहा।

विधायक किरण सिंह देव ने प्रश्नकाल के दौरान जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में प्रस्तावित कैंसर क्लिनिक और सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के निर्माण में हो रही देरी पर सवाल उठाए।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में विधायक को आश्वस्त किया कि दोनों महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का कार्य जनवरी महीने में ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विधायक किरण सिंह देव ने महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण की स्वीकृति की तिथि पूछी, जिस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि स्वीकृति 12 जून 2025 को प्रदान की गई थी।

विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीकृति के 6 महीने बाद भी यह प्रक्रिया केवल टेंडर के चरण में है, तो आखिरकार निर्माण कार्य कब शुरू होगा।

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह परियोजना माताओं के लिए एमआरडी भवन बनाए जाने की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकृत की गई थी।

उन्होंने निर्माण प्रक्रिया में लगने वाले समय के बारे में जानकारी दी, जिसमें प्राइवेट एजेंसी हायर करके डीपीआर (DPR) बनाना और ईएनसी (ENC) के माध्यम से स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करना शामिल है।

किरण सिंह देव ने दोनों परियोजनाओं—कैंसर क्लिनिक और सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल—के निर्माण शुरू होने की स्पष्ट समय सीमा पूछी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा, “मैं यह आश्वस्त करता हूं कि अगले महीने जनवरी में ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा।”

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles